Library
Annexure 3.3 - Family Participation

एक छोटी सी बात – आप और आपका परिवार

10 शहरी खेती (Urban Farming) के बिज़नेस आइडिया साझा करने से पहले,

हम आपसे एक सादी सी बात कहना चाहते हैं। ये सभी आइडिया घर में बैठकर, अपने परिवार के साथ मिलकर सोचने के लिए हैं।

कृपया इन बातों को अपने माता-पिता, भाई-बहन, घर के बुज़ुर्गों या परिवार के किसी भी सदस्य से आराम से चर्चा करें । साथ में यह भी बात करें:

• इस आइडिया में क्या अच्छा लगता है

• क्या मुश्किल लगती है

• आपके घर के लिए क्या मुनासिब है और क्या नहीं

ये बिज़नेस आइडिया खास तौर पर उनके लिए फ़ायदेमंद हैं:

• जिनके घर में कोई रोज़गार की तलाश में हो

• जो part-time काम या extra income चाहते हों

• जो घर से, थोड़े संसाधनों के साथ, कुछ शुरू करना चाहते हों

हर परिवार में अलग-अलग लोग अलग-अलग काम कर सकते हैं । एक पढ़ी-लिखी लड़की planning और coordination संभाल सकती है, और बाकी सदस्य काम को आगे बढ़ाने में साथ दे सकते हैं।

जब सभी 10 बिज़नेस आइडिया साझा हो जाएँगे, तो कॉलेज में ही एक Counselling Desk लगाया जाएगा, जहाँ लड़कियाँ और उनके परिवार आकर अपने प्लान पर खुलकर बातचीत कर सकेंगे ।

यह सिर्फ़ सोचने-समझने की प्रक्रिया है। 

कोई दबाव नहीं, कोई जल्दी नहीं। 

आराम से सोचिए, मशवरा कीजिए, और मिलकर फ़ैसला कीजिए

Team Hello Kisan 🌱