किचन गार्डन किट
1. समस्या एवं आवश्यकता : दैनिक उपयोग के लिए पैदा की जा रही सब्जियों में रासायनिक दवाइयों और केमिकल्स के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति उपभोक्ताओं में काफी जागरूकता आई है। अब लोग यह जानना चाहते हैं कि वे अपने प्रयासों से घर पर दैनिक उपयोग की सब्जियाँ किस प्रकार उगा सकते हैं।
लेकिन घर में सब्जियाँ उगाना हमेशा आसान नहीं होता। इस काम को आसान बनाने के लिए हमने “Do It Yourself” के आधार पर किचन गार्डन किट विकसित की है। इसमें सब्जियाँ उगाने के लिए आवश्यक लगभग सभी सामग्री आपको घर बैठे एक साथ मिल जाती है।
इस किट की सहायता से आप एक वर्ष में लगभग 100 से 300 किलोग्राम तक सब्जियाँ उगा सकते हैं।
2. सम्पूर्ण किट को : Box No. 1 और Box No. 2 में उपलब्ध करवाया गया है। किट में निम्नलिखित ग्रो बैग शामिल हैं:
- पालक, धनिया और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियों के लिए 5.5” × 24” आकार के 5 ग्रो बैग।
- लौकी, तोरई और करेला जैसी बेल वाली सब्जियों के लिए 9” × 24” आकार के 3 ग्रो बैग।
- कन्द वाली सब्जियों तथा गोभी, भिण्डी, टमाटर और बैंगन जैसी सब्जियों के लिए 10” × 15” आकार के 12 ग्रो बैग।
- फूल लगाने के लिए 6” × 10” आकार के 5 ग्रो बैग।
- माइक्रोग्रीन उगाने के लिए 4” × 5” × 2” आकार के 5 ग्रो बैग।
इस प्रकार किचन गार्डन किट में कुल 30 ग्रो बैग उपलब्ध करवाए गए हैं।
ये ग्रो बैग रिसाइकल किए गए प्लास्टिक से बने हैं और लगभग 3 से 5 वर्ष तक चल सकते हैं। ये हल्के होते हैं और इनके भीतर हवा का आवागमन होता रहता है। इससे पौधों की बढ़वार और उत्पादन बेहतर होता है।
तीन से पाँच वर्ष बाद आवश्यकता पड़ने पर इन ग्रो बैग को बदला जा सकता है। उनकी रिप्लेसमेंट कॉस्ट “List of Goods in the Kit” में दी गई है।
3. मीडिया मिश्रण : सब्जियाँ उगाने के लिए मिट्टी और खाद की आवश्यकता होती है। उपलब्ध करवाए गए 25 ग्रो बैग भरने के लिए लगभग 200 किलोग्राम स्थानीय मिट्टी की जरूरत होगी।
इस मिट्टी में मिलाने के लिए किट में निम्नलिखित सामग्री दी गई है:
- 5 किलोग्राम बायो-एक्टिव कन्सन्ट्रेटेड ग्रो मीडिया।
- 1 किलोग्राम बायो-एक्टिव नीम की खली—मिट्टी से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए।
- 1 किलोग्राम जिप्सम—पानी और मिट्टी के पीएच को संतुलित रखने के लिए।
- 1 किलोग्राम रॉक फॉस्फेट—मिट्टी में फॉस्फोरस की पूर्ति के लिए।
इस सामग्री को स्थानीय मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर ग्रो बैग में भरना है। इसके बाद मिट्टी बीज लगाने के लिए तैयार हो जाती है। इस मिश्रण के उपयोग के बाद मिट्टी में किसी अन्य खाद को देने की आवश्यकता नहीं होगी।
माइक्रोग्रीन उगाने के लिए Soilless Media के रूप में सेमल कॉटन दिया गया है। माइक्रोग्रीन के पाँच ग्रो बैग के लिए लगभग 30 ग्राम ट्रीटेड सेमल कॉटन उपलब्ध करवाया गया है। ट्रीटेड होने के कारण इसमें बीमारी की सम्भावना कम रहती है और पौधों की बढ़वार अच्छी होती है।
इसके उपयोग की पूरी विधि किट के साथ उपलब्ध करवाए गए Package of Practices में दी गई है।
4. बीज : किचन गार्डन लगाने के लिए अच्छी गुणवत्ता के बीजों की आवश्यकता होती है। बीजों को लेकर बाजार में कई प्रकार की समस्याएँ और भ्रांतियाँ हैं। बाजार में मिलने वाले बीजों की कीमत भी कई बार बहुत अधिक होती है।
इसलिए किट में मौसम के अनुसार आवश्यक बीज भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
4.1 सब्जियों के बीज : किट में अलग-अलग आकार के ग्रो बैग के अनुसार बीज दिए गए हैं:
- 5.5” × 24” के ग्रो बैग में पालक, धनिया और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियाँ।
- 9” × 24” के ग्रो बैग में लौकी, तोरई और करेला जैसी बेल वाली सब्जियाँ।
- 10” × 15” के ग्रो बैग में चुकन्दर, मूली, गाजर, मिर्च, टमाटर और अन्य सब्जियाँ।
- 6” × 10” के ग्रो बैग में पाँच प्रकार के फूल।
प्रत्येक मौसम के अनुसार लगभग 10 प्रकार की सब्जियों के बीज उपलब्ध करवाए गए हैं।
मौसम के अनुसार सब्जियों के बीज :
| नवम्बर से फरवरी | मार्च से जून | जुलाई से अक्टूबर |
| धनिया | धनिया | धनिया |
| पालक | पालक | पालक |
| हरी मेथी | हरी मिर्च | हरी मिर्च |
| चुकन्दर | टमाटर | टमाटर |
| हरी मिर्च | बैंगन | बैंगन |
| टमाटर | लौकी | लौकी |
| मूली | तोरई | तोरई |
| गाजर | करेला | करेला |
| फूलगोभी | चवला फली | चवला फली |
| पत्तागोभी | ग्वार फली | ग्वार फली |
4.2 माइक्रोग्रीन के बीज : घर में सलाद और सलाद स्प्राउट्स के रूप में उपयोग करने के लिए माइक्रोग्रीन उगाए जा सकते हैं। किट में 4” × 5” × 2” आकार के पाँच ग्रो बैग के लिए पाँच प्रकार के माइक्रोग्रीन बीज उपलब्ध करवाए गए हैं।
इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बीज शामिल हैं:
- सनफ्लावर
- काली सरसों
- पीली सरसों
- मक्का
- अन्य उपयुक्त माइक्रोग्रीन बीज
माइक्रोग्रीन उगाने की विस्तृत विधि Package of Practices में दी गई है।
4.3 फूलों के बीज : घर में छोटी फुलवारी लगाने के लिए किट में 6” × 10” आकार के पाँच ग्रो बैग दिए गए हैं। इनके लिए पाँच प्रकार के फूलों के बीज भी उपलब्ध करवाए गए हैं:
- कॉसमॉस
- मैरीगोल्ड
- गैलार्डिया
- कॉक्सकॉम्ब
- कैलेंडुला
इन फूलों को लगाने और उनकी देखभाल करने की विधि भी Package of Practices में दी गई है।
5. पानी देने का झारा : ग्रो बैग में लगाई गई सब्जियों और फूलों की सिंचाई के लिए किट में 1.5 लीटर क्षमता का पानी देने वाला झारा उपलब्ध करवाया गया है। यह सभी ग्रो बैग में एक बार पानी देने के लिए पर्याप्त है।
6. पौधों की देखभाल के लिए इनपुट्स : किचन गार्डन किट में पाँच प्रकार के इनपुट्स, 120 मिलीलीटर की कुल नौ स्प्रे बोतलों में उपलब्ध करवाए गए हैं। यह मात्रा लगभग एक वर्ष के उपयोग के लिए पर्याप्त है।
- Terminator – 2 बोतल और NSDL – 1 बोतल: मिट्टी से सम्बन्धित समस्याओं के निदान के लिए।
- Pratirodh – 2 बोतल: सब्जियों में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए।
- FS Power – 2 बोतल: सब्जियों और पौधों की बढ़वार के लिए।
- FS Super – 2 बोतल: उत्पादन बढ़ाने के लिए।
इन सभी उत्पादों के उपयोग की जानकारी Package of Practices में दी गई है।
7. खुर्पी : किचन गार्डन में निराई-गुड़ाई करने के लिए किट में एक खुर्पी उपलब्ध करवाई गई है।
8. Package of Practices : किट में सब्जियाँ, फूल और माइक्रोग्रीन उगाने, मीडिया मिश्रण तैयार करने तथा विभिन्न इनपुट्स एवं दवाइयों का उपयोग करने की सम्पूर्ण जानकारी Package of Practices में दी गई है।
