Library
भाग 1: अर्बन किचन गार्डन किट की सामान्य जानकारी

प्रश्न 1: अर्बन किचन गार्डन किट में क्या-क्या सामग्री रखी गई है?

उत्तर: इस किट में किसी भी घर में लगभग 100 से 300 वर्ग फुट जगह में सब्जियाँ, फूल तथा माइक्रोग्रीन सलाद उगाने के लिए आवश्यक सामग्री दी गई है। इसकी सहायता से एक वर्ष में लगभग 200 से 300 किलोग्राम मौसमी सब्जियाँ उगाई जा सकती हैं।


प्रश्न 2: किट में दी गई सामग्री के अतिरिक्त मुझे और क्या चाहिए?

उत्तर: आपको अपने स्तर पर लगभग 5-6 कट्टे साधारण मिट्टी तथा पौधों को देने के लिए पानी की आवश्यकता होगी। सब्जियाँ लगाने और उनकी देखभाल का काम भी आपको स्वयं करना होगा।


प्रश्न 3: किट में दिए गए ग्रो बैग कैसे भरने हैं?

उत्तर: लगभग 5-6 कट्टे साधारण मिट्टी लें। इसमें किट में उपलब्ध निम्न सामग्री मिलाएँ:

  • 5 किलोग्राम बायो एक्टिव ग्रो मीडिया 
  • 1 किलोग्राम बायो एक्टिव नीम की खली 
  • 1 किलोग्राम बायो एक्टिव जिप्सम 
  • 1 किलोग्राम बायो एक्टिव रॉक फॉस्फेट 

सभी सामग्री को मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को दबाते हुए ग्रो बैग में भरें।


प्रश्न 4: इस किट में किस प्रकार की सब्जियाँ उगाई जा सकती हैं?

उत्तर: इसमें पत्तेदार सब्जियाँ, बेल वाली सब्जियाँ, कन्द वाली सब्जियाँ, गोभी, भिण्डी, टमाटर और बैंगन आदि उगाए जा सकते हैं।


प्रश्न 5: इस किट में किस प्रकार के फूल लगाए जा सकते हैं?

उत्तर: इसमें लगभग 2-3 फुट ऊँचाई तक बढ़ने वाले विभिन्न प्रकार के फूल लगाए जा सकते हैं।


प्रश्न 6: इसमें कौन-कौन से माइक्रोग्रीन उगाए जा सकते हैं?

उत्तर: गेहूँ के ज्वारे, अंकुरित दालें, काली सरसों, पीली सरसों, सनफ्लावर, फ्लैक्स सीड, धनिया, पालक, गाजर, मूली, मक्का, मटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, सौंफ, चुकन्दर, लाल साग और हरा प्याज आदि उगाए जा सकते हैं।


प्रश्न 7: किट में उपलब्ध ग्रो बैग किस सामग्री से बने हैं?

उत्तर: ग्रो बैग Jeev Textile से बने हैं। इन्हें बनाने में रिसाइकल्ड पॉलिएस्टर फाइबर का उपयोग किया गया है।


प्रश्न 8: ग्रो बैग कितने समय तक चलते हैं?

उत्तर: किट में उपलब्ध ग्रो बैग की अनुमानित उपयोग अवधि लगभग तीन वर्ष है।


प्रश्न 9: मिट्टी में मिलाने के लिए कौन-कौन सी सामग्री दी गई है?

उत्तर: बायो एक्टिव ग्रो मीडिया, बायो एक्टिव नीम की खली, बायो एक्टिव जिप्सम तथा बायो एक्टिव रॉक फॉस्फेट दिया गया है।


प्रश्न 10: पौधों में बीमारी या कीट लगने पर नियंत्रण के लिए क्या दिया गया है?

उत्तर: बीमारी और कीट नियंत्रण के लिए Terminator और Pratirodh दिया गया है।


प्रश्न 11: पौधों की बढ़वार के लिए क्या दिया गया है?

उत्तर: पौधों की बढ़वार और उत्पादन के लिए FS Power तथा FS Super दिया गया है।


प्रश्न 12: मिट्टी से सम्बन्धित बीमारियों के नियंत्रण के लिए क्या दिया गया है?

उत्तर: मिट्टी से सम्बन्धित बीमारियों के नियंत्रण के लिए NSDL और Terminator दिया गया है।


प्रश्न 13: किट में कितने प्रकार के ग्रो बैग दिए गए हैं?

उत्तर: किट में पाँच प्रकार के ग्रो बैग दिए गए हैं।


प्रश्न 14: 5.5 इंच ऊँचाई और 24 इंच घेरे वाले ग्रो बैग का क्या उपयोग है?

उत्तर: इसका उपयोग धनिया, पालक, हरी मेथी और पुदीना जैसी पत्तेदार सब्जियाँ उगाने के लिए किया जाता है।


प्रश्न 15: 9 इंच ऊँचाई और 24 इंच घेरे वाले ग्रो बैग का क्या उपयोग है?

उत्तर: इसका उपयोग लौकी, तोरई और करेला जैसी बेल वाली सब्जियाँ उगाने के लिए किया जाता है।


प्रश्न 16: 10 इंच ऊँचाई और 15 इंच घेरे वाले ग्रो बैग का क्या उपयोग है?

उत्तर: इसमें कन्द वाली सब्जियाँ, गोभी, भिण्डी, टमाटर, बैंगन, गाजर, मूली और मिर्च आदि उगाए जा सकते हैं।


प्रश्न 17: 6 इंच ऊँचाई और 10 इंच घेरे वाले ग्रो बैग का क्या उपयोग है?

उत्तर: इसमें लगभग 2-3 फुट ऊँचाई वाले विभिन्न प्रकार के फूल लगाए जा सकते हैं।


प्रश्न 18: 4 × 5 × 2 इंच के छोटे ग्रो बैग का क्या उपयोग है?

उत्तर: इसका उपयोग गेहूँ के ज्वारे, अंकुरित दालें, धनिया, पालक, गाजर, मूली, मक्का, मटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, सौंफ, चुकन्दर, लाल साग और हरा प्याज जैसे माइक्रोग्रीन उगाने के लिए किया जा सकता है।